भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग को मान सम्मान मिल रहा है: राजेश नागर

भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग को मान सम्मान मिल रहा है:...
rajesh nagar bjp,

Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह किया है और आज इस बात को देश व प्रदेश की जनता मान भी रही है यह उदगार भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने सैक्टर 29 हुडा मार्किट में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर सैक्टर 29 हुडा मार्किट के प्रधान धन सिंह चंदीला ने राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर, युवा नेता सुधीर नागर,  भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री किशन ठाकुर, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, युवा भाजपा नेता राहुल यादव उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग को मान सम्मान मिल रहा है और जो उससे कहा गया था वह उसे समय पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि जनता की समस्याओ को  तुंरत प्रभाव से दूर किया जा रहा है एवं उनको सुविधाएं घर बैठे मिल रही है। आज गांव हो या शहर सभी जगह सुंदर सडके, सुंदर पार्क, पीने के पानी की उचित व्यवस्था, सीवर जाम जैसी समस्या से निजात सहित अन्य कई तरह की मूलभूत सुविधाएं जनता को मिल रही है जिससे जनता भाजपा के शाासनकाल से पूरी तरह से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि देश को जिस तेज गति से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आगे ले जा रहे है उसी तरह प्रदेश भी माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में आगे बढ रहा है और अपना खोया हुआ गौरव हरियाणा प्राप्त कर रहा है।
श्री नागर ने कहाकि की पूर्व की सरकारो ने जनता की तरफ ध्यान नहीं दिया वह केवल और केवल बडे बडे प्रोजेक्टो में सिमट कर रह गयी है परंतु भाजपा जमीन से जुडी पार्टी है और इस पार्टी ने गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर, किसानों, मजदूर वर्ग का उत्थान साथ लेकर चलने का जो काम किया है उससे आज हर वर्ग भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है और हमें पूर्ण विश्वास है कि देश व प्रदेश की जनता 2019 के चुनावों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से विजयी बनायेगी।
इस मौैेके पर पी एल दूआ आरडब्लयूए के पूर्व प्रधान, सुबोध नागपाल, प्रहलाद शर्मा एडवोकेट, नवीश मखीजा, अनिता पराशर जिला सचिव भाजपा, दिनेश राजपूत कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, अमर खान, सुनील महाजन, राजू मलिक, सतीश शर्मा, राकेश राघव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY