पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के शहर में आए दिन कूड़े में लग रही आग

पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के शहर में आए दिन कूड़े में लग...
environment minister vipul goel,

Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के शहर में पर्यावरण का बुरा हाल हो चुका है| उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में (वैसे तो पूरा हरियाणा ही उनका अपना क्षेत्र है) आज एक बार फिर कूड़े में आग लगा दी गई। यहां पर कपड़ा फैक्ट्रियों से बचा कचरा आज किसी अज्ञात ने जला दिया जिससे घंटों आग लगी रही और फरीदाबाद का आसमान काला हो गया।
फरीदाबाद और केबिनेट मंत्री विपुल गोयल दोनों का नाम इन दिनों पर्यावरण बदहाली और प्रदूषण को लेकर चर्चाओं में है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी में दो फाड़ हो रखा है जिसका फायदा प्रशासनिक अधिकारी जमकर उठा रहे हैं। हालांकि खामियाजा राजनैतिक रूप से राजनेताओं और सामाजिक रूप से जनता को उठाना पड़ रहा है। यहां कूड़े का उठान और निपटान सही ढंग से न होने के कारण सामाजिक कार्यकर्ता और जनता दोनों हैरान परेशान है लेकिन लगता है कि हमारे मंत्री और नेता अधिकारियों के आगे नतमस्तक हैं।
आज सेक्टर नौ बाईपास रोड़ के नहर पार क्षेत्र में किसी ने कपड़े के कचरे में आग लगा दी। जिससे घंटों आग की लपटों को दूर दूर तक देखा गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन तब तक शहर का आसमान आग लगने से उड़े धुएं के कारण काला पड़ चुका था।

LEAVE A REPLY