पहला सुख निरोगी काया : अनीता शर्मा

पहला सुख निरोगी काया : अनीता शर्मा
anita sharma

Todaybhaskar.com
faridabad| महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार 29 दिसम्बर को सीही गांव स्थित शांति देवी मैमोरियल हॉस्पीटल में हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद कुलबीर तेवतिया उपस्थित थे।
स्वास्थ्य शिविर में आसपास की लगभग 300 महिलाओं ने अपना चैकअप करवाया। इस अवसर पर अनीता शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि स्वास्थ्य ही सब सुखों की कुुंजी है और हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है पहला सुख निरोगी काया। इसलिए हमें सर्वप्रथम अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए, तभी हम अपने लिए एवं समाज के हित में कार्य कर सकते हैं।
उन्होंने सीही महिला मंडल भाजपा मोर्चा के इस कदम की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भाजपा में महिलाएं तेजी से जहां राजनीति में भागीदारी निभा रही हैं, वहीं सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढक़र रूचि दिखा रही हैं। जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी मंडल कार्यशील हैं और सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में अपना योगदान अदा कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद कुलबीर तेवतिया ने भी महिला मोर्चा की सदस्यों को स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं की एक मजबूत टीम बनकर तैयार हो चुकी है, जो भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छा संकेत है।

LEAVE A REPLY