पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह का हत्यारा गिरफ्तार

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह का हत्यारा गिरफ्तार
beant singh
पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह
beant singh
पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह

टुडे भास्कर डॉट कॉम
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह तारा को थाईलैंड पुलिस ने पंजाब पुलिस की जानकारी पर गिरफ्तार कर लिया है। जगतार सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का दोषी है।
खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख जगतार सिंह पंजाब की बुड़ैल जेल से फरार हो गया था। जेल में सुरंग बनाकर जगतार के साथ तीन और लोग फरार हुए थे। तारा के अलावा बाकी दोषियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
31 अगस्त 1995 को मानव बम के जरिये बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस धमाके में करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई थी, जबकि कई जख्मी हो गए थे। जगतार सिंह अपने साथी देवी के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान पहुंच गया था।

LEAVE A REPLY