गौतस्करों ने गाय की गोली मारकर हत्या की

गौतस्करों ने गाय की गोली मारकर हत्या की
गौतस्करों द्वारा गाय की गोली मारकर हत्या करने की घटना के विरोधस्वरूप डबुआ कालोनी की चुंगी नम्बर-17 पर प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। बीती रात गौतस्करों ने डबुआ कालोनी में एक गाय की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि दो गाय उठा ले गए। गाय को गोली लगने की घटना के बाद स्थानीय लोग भडक़ गए तथा चुंगी नम्बर-17 पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। जाम लगने के कारण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात डबुआ क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास तकरीबन सात युवक एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर आये और मंदिर के पास बैठी दो गायों को जबरन उठा ले गए जबकि एक गाय को गोली मार दिया। गोली लगने से गाय की मौत हो गई। आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग समाजसेवी कमल भड़ाना के नेतृत्व में चुंगी नम्बर-17 पर एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। जाम लगा रहे कमल भड़ाना, पंकज चौहान, बलबीर सिंह, हरीश त्यागी, सतीश पांचाल, नीतू, राजेश, अमित जैन आदि ने बताया कि डबुआ डालोनी, डबुआ गांव, तीन नंबर नेहरू कालोनी के आस-पास के क्षेत्रों में मेवाती गौ तस्करों ने सालों से आतंक मचा रखा है। यह तस्कर अब तक सौ से ज्यादा गाय यहां से उठाकर ले जा चुके है। गौतस्कर हथियार सहित आते हैं और गाय उठकर अपने वाहन में लादकर भाग जाते हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन पुलिस ने कोई उचित कदम नहीं उठाया।
जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद महेश मणि ने पुलिस अधिकारियों से बात कर लोगों को समझाना चाहा लेकिन लोग नहीं माने। दो घंटे बाद पुलिस के दर्जनो अधिकारी मौके पर पहुंच। सारन थाना के अमित कुमार ने जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन दिया कि गौ तस्करों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया जाएगा और चुंगी नम्बर-17 के पास पुलिस का नाका लगाया जाएगा।
जाम लगा रहे लोगों में नानक, राजू, बिजेन्द्र कपासिया, हरीश रावत, रामवती, भगवती, कृष्णा, मुन्नी देवी, आशा, प्रिंस, कर्मवती, पूजा सत्यवती सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY