ऐतिहासिक होगी दो मार्च को होने वाली बदलाव रैली- भड़ाना

ऐतिहासिक होगी दो मार्च को होने वाली बदलाव रैली- भड़ाना
manmohan bhadana congress faridabad,

कांग्रेस के युवा नेता मनमोहन भड़ाना के संयोजन में होने जा रही रैली
भड़ाना का दावा, अब से पहले सेक्टर 12 मैदान में ऐसी रैली न सुनी न देखी होगी
यशवी गोयल
फरीदाबाद। सेक्टर 12 में दो मार्च को होने वाली कांग्रेस की बदलाव रैली से प्रदेश में भाजपा शासन की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। यह दावा कांग्रेस नेता मनमोहन भड़ाना ने टुडे भास्कर की संपादक यशवी गोयल से बात करते हुए किया। भड़ाना वरिष्ठ नेता करतार ङ्क्षसह भड़ाना के पुत्र हैं और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए फरीदाबाद से बतौर कांग्रेसी उम्मीदवार दावा ठोंक रखा है।
टुडे भास्कर से मनमोहन भड़ाना ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में लोगों को लूटने का काम किया है। जुमलों के दम पर सरकार तो बना ली लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया। भाजपा के झूठ की पोल खोलने का काम बदलाव रैली में किया जाएगा।
मनमोहन भड़ाना ने दावा किया कि रैली में दो से ढाई लाख लोग हिस्सा लेंगे। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
मनमोहन भड़ाना के दावों एवं तैयारी को देखते हुए विपक्ष समेत कांग्रेस के नेता भी यह आंकलन लगा रहे हैं कि यह रैली एक नए क्षत्रप को जन्म दे सकती है। भड़ाना का खुद का दावा भी है कि बदलाव रैली फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में समीकरण बदलने का काम करेगी और मात्र फरीदाबाद ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश की राजनीति में बदलाव आएगा। इस बदलाव रैली से कांग्रेस पार्टी शहर में और मजबूती से बनकर उभरेगी। मनमोहन भड़ाना के अनुसार बदलाव रैली के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष प्रियंका गांधी, कांग्रेस हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, रणदीप सुरजेवाला को रैली का निमंत्रण भेजा गया है। जिसमें सभी के आने की उम्मीद की जा रही है।
गौरतलब है कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2014 में अवतार ङ्क्षसह भड़ाना के चुनाव हारने के बाद से यहां कोई कांग्रेसी चेहरा स्पष्ट नहीं है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के युवा चेहरों को सामने लाने की रणनीति ने यदि काम किया तो कोई बड़ी बात नहीं कि मनमोहन भड़ाना के नाम की भी लॉटरी निकल आए।

LEAVE A REPLY