समाज को आगे बढऩा है तो बेटियों को पढ़ाना होगा : योगी तेजपाल सिंह

 समाज को आगे बढऩा है तो बेटियों को पढ़ाना होगा : योगी...
yogi tejpal singh
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन की एक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सेक्टर 28 स्थित रघुनाथ मन्दिर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक महंत शिवनाथ ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने बताया कि बैठक का आयोजन संगठन का विस्तार, समाज की राजनैतिक हिस्सेदारी एवं समाज में शिक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर किया गया। जिसमें बड़े महत्वपूर्ण विचार प्राप्त हुए। योगी तेजपाल ने बताया कि आज बैठक में सभी मौजिज लोगों ने समाज की बेहतरी के लिए सबसे पहले एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनकी ज्यादा जिम्मेदारी है। वह चाहते हैं कि उनके समाज की बेटियां ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होकर समाज एवं देश का नाम रोशन करें। जिसके लिए वह समय-समय पर सेमिनार व कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्ररित करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि आज जो समाज लिंगभेद करेगा, वह आगे नहीं बढ़ पाएगा। आप बेटियों को पढ़ाएं और उन्हें अच्छे अवसर प्रदान करें। उन्होंने बताया कि वह समाज के लिए राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं।
बैठक में राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक महंत शिवनाथ ने सभी को अध्यात्मिक उद्बोधन के साथ साथ सामाजिक चेतना जगाने के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा समाज पूर्व में बड़ा जागृत रहा है लेकिन आगे हमें और सक्रियता बढ़ानी होगी। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि देवेंद्र उपाध्याय ने किया। बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक डॉ रामकुमार निरंजन, राष्ट्रीय प्रभारी कैप्टन सुभाषचन्द योगी, राष्ट्रीय महासचिव योगी रामनिवास राठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगी नत्थीराम कराहना, राष्ट्रीय महिला महासचिव रेनू जोगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर योगी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी योगी जितेन्द्र उपाध्याय (खतौली), पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चमन उपाध्याय, प्रभारी नकुल उपाध्याय, महामंत्री अनिल उपाध्याय, संगठन मंत्री संजय उपाध्याय, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह, प्रभारी उमेद शास्त्री, महासचिव साहब सिंह, योगी प्रवीण कुमार दिल्ली, मेरठ मंडल अध्यक्ष कालीचरण दरोगी, मेरठ जिला अध्यक्ष प्रदीप उर्फ नीटू, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष के पी सिंह, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष डॉ विजय उपाध्याय, बागपत जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, शामली युवा जिलाध्यक्ष डिम्पल जोगी, बागपत युवा जिलाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, मुजफ्फरनगर युवा जिलाध्यक्ष रोहित नाथवंशी, नोएडा युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र जोगी व अन्य लोग मौजूद रहे।फोटो – अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह संगठन कर्ताओं को सम्मानित करते हुए।

LEAVE A REPLY