वार्ड 30 में पकंज सिंगला ने जरूरतमंदों को किया नि:शुल्क राशन वितरण

वार्ड 30 में पकंज सिंगला ने जरूरतमंदों को किया नि:शुल्क राशन वितरण
pankaj singla bjp
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पकंज सिगंला ने वार्ड नं. 30 में सैंकड़ो लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया। जिसमे 10 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 लीटर तेल, 1 किलो चीनी एवं 1 किलो दाल सहित घरेलू जरूरत का सारा सामान था।
पंकज सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राशन वितरण कार्यक्रम 4 दिन तक चलेगा। यह राशन केवल उन लोगों उपलब्ध कराया जाएगा, जिनके राशन कार्ड नहीं है और कई वर्षों से वो शहर में रह रहे हैं। ऐसे लोगों को सरकार द्वारा कोरोना काल में भी राशन उपलब्ध नहीं कराया गया। कई सालों से लोगों को सरकार द्वारा राशन उनको नही उपलब्ध कराया गया, क्योंकि उनके पास राशन कार्ड नहीं है और जबकि वह लोग यहा के मूल निवासीे है।
सिगंला ने कहा कि हम पूर्ण प्रयास करेगें कि अधिक से अधिक जरूरतमदों को राशन वितरित किया जा सके और कोई भी परिवार भूखा ना सोए। इस मौके पर शारदा गर्ग (ओल्ड फरीदाबाद मंडल सचिव), भाजपा ओल्ड मंडल सचिव बहन हेमा ठाकुर जी ,धर्मेंद्र भाटी (जिला कार्यालय सचिव युवा मोर्चा फरीदाबाद), भाजपा ओल्ड मंडल सचिव हेमा ठाकुर ने इस कार्य को पूर्ण रूप से सफल बनाने मे अपना सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY