थैलासीमिया के प्रति महिलाओं को जागरूक करेगी संस्था 

थैलासीमिया के प्रति महिलाओं को जागरूक करेगी संस्था 
ravinder dudeja

Todaybhaskar.com
Faridabad| आज महिला दिवस पर संस्था फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया द्वारा एक नई पहल की गयी।  थैलासीमिया के बारे में लोगो  को जागरूक करना विशेषरूप से महिला वर्ग को। आज एक विशेष अभियान डी ए वी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में  चलाया गया जहां पर थैलासीमिया करियर का टेस्ट करने का विशेष निशुल्क कैंप रोटरी क्लब ऑफ़ दिल्ली साउथ सेंट्रल के सहयोग से लगाया गया। साथ ही साथ एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे महिला वर्ग ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया।
कैंप का शुभारम्भ राजेश चेची पुलिस विभाग , प्रिंसिपल डॉ. नीलम गुलाटी, पूर्व मिसेस एशिया रश्मि सचदेवा,  डॉ अंजू गुप्ता, शशि अग्रवाल व् आशीष मंगला  ने मिल कर किया। थैलासीमिया करियर के टेस्ट करने के लिए मीनाक्षी शर्मा ने छात्र छात्राओ को प्रेरित किया। ऐसा पहली बार हुआ की महिला दिवस पर एक अभियान फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया ने चलाया की हर महिला के यहां स्वस्थ बच्चा पैदा हो। सही मायने में एक महिला के लिए सब से बड़ी ख़ुशी व् प्रभु किरपा यही होती है की उसके यह स्वस्थ बच्चा पैदा हो।  स्वस्थ संतान ही सभी दुखो को झेलने की शक्ति है अगर संतान ही स्वस्थ नहीं होगी तो एक सुखी जीवन की कामना नहीं की जा सकती है। आज 98 लोगो ने थैलासीमिया करियर का टेस्ट करवाया।  फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया की महिला दिवस की यही विशेष उपलब्धि रही की 98 महिलाओ के यहां तो कम से कम थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो नहीं पैदा होगा। कैंप सफल बनाने में मुकेश अग्रवाल,  लिटिल हैंड्स संस्था के सभी सदस्यों, महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों, लक्ष्य वासुदेवा, वर्षा सचदेवा, सुमन शर्मा, निरु भाटिया , जे के भाटिया, अंशुम शर्मा, वंदना जैन , शशि अग्रवाल  डॉ मित्तल, बी दास बतरा , दीपिका चावला व् अमित चावला का विशेष सहयोग रहा। अंत में मदन चावला व् रविंदर डुडेजा ने सभी का धन्यवाद  किया व् प्रिंसिपल नीलम गुलाटी ने आश्वासन दिया की वो हमेशा संस्था के साथ कदम से कदम मिला के थैलासीमिया बीमारी को जड़ के ख़तम करने में सहयोग देगी।

LEAVE A REPLY