सामाजिक संस्थाओं से कमजोर वर्ग मजबूत हो रहा है:विपुल गोयल

सामाजिक संस्थाओं से कमजोर वर्ग मजबूत हो रहा है:विपुल गोयल
राजकीय बाल उच्च विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को वर्दियां बांटते तथा पुरस्कृत करते हुए विधायक विपुल गोयल।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। जनकल्याण संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यंक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को गरम वर्दियां तथा जुते वितरित किए गए। राजकीय उच्च बाल विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विपुल गोयल ने कहा कि इस तरह की सामाजिक संस्थाओं से देश का कमजोर वर्ग मजबूत हो रहा है। उन्होंने जन कल्याण संस्था की सरहाना करते हुए कहा कि इन संस्थाओं के माध्यम से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मजबूती मिलती है।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एससी गुप्ता तथा उपाध्यक्ष वीपी गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था अब तक लगभग दो हजार छात्र-छात्राओं को वर्दियां, कॉपी-किताबें तथा स्वेटर एवं जुते आदि उपलब्ध करवा चुकी है।
समारोह में गोयल ने छात्रों से आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री के इस अभियान को एक मिशन के रूप में लें। स्कूल के प्रधानाचार्य व संस्था के अध्यक्ष एस.सी. गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने विधायक गोयल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर एस.सी. गुप्ता के अलावा वाईस प्रैंसीडेंट वी.पी. गुप्ता, पी.सी. गांधी, पी.के.त्रिपाठी, संयुक्त सचिव आर.एस. खुराना, सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम गुप्ता, ऑडिटर एस.डी. शर्मा व प्रसार सचिव आर.के.त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY