जनकल्याण सेवा संगठन ने बुजुर्ग महिला को ट्राईसाईकिल भेंट की

जनकल्याण सेवा संगठन ने बुजुर्ग महिला को ट्राईसाईकिल भेंट की
jan kalyan seva sanghthan

TodayBhaskar.com
फरीदाबाद। सामाजिक संस्था जन कल्याण सेवा संगठन द्वारा डबुआ कालोनी निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिनके दोनों पैर खराब है उन्हें ट्राईसाईकिल भेंट की।
संस्था के अध्यक्ष राजकुमार मामोरिया ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला है। जिन्हें ट्राईसाईकिल की बेहद आवश्यकता है। जिसके बाद संस्था की टीम बुजुर्ग महिला के घर पहुंची और जांच पड़ताल कर आज उन्हें ट्राईसाईकिल भेंट की।
इस मौके पर गुलशन कथूरिया, जे.एस. मामोरिया, पंकज पाराशर, राजकुमार मामोरिया, अशोक कुमार मामोरिया, मयंक मामोरिया, प्रवीन कुमार, पवन रावत, तरुण गुप्ता, हितेश कुमार, कैलाश शर्मा, दिनेश मिश्रा, मुनीर अहमद, गोपाल शर्मा, सोनी भाई, अनित ठाकुर, मुकेश सक्सेना, पिंटू राजपूत, जीतू भाई मौजूद थे। इस मौके पर बुजुर्ग महिला व उनके परिजनों ने जन कल्याण सेवा संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY