बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए कमर कसे जोगी समाज- योगी तेजपाल सिंह  

बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए कमर कसे जोगी समाज- योगी तेजपाल...
yogi tejpal singh
अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के आयोजित सम्मेलन में मेधावी छात्रा को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह।

-अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज के जिला बागपत में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष
-समाज के मेधावी छात्रों, खेल व अन्य प्रतिभाओं को किया सम्मानित
TodayBhaskar.com
फरीदाबाद। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन का जनपद बागपत स्थित दिगंबर जैन इंटर कॉलेज विहार सभागार में प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह मौजूद रहे। सम्मेलन में समाज के लिए काम करने वाले बुजुर्गों, मेधावी छात्रों एवं खेल व अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
जनपद बागपत में आयोजित इस सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय एवं जिलाध्यक्ष विनोद कुमार नीटू सभासद के संयोजन में हुआ। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह का नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पुलिस चौकी के पास फूलमालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन में योगी तेजपाल सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर एवं बुक्के देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर योगी तेजपाल ने समाज के लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई कि आज के बाद समाज का प्रत्येक बच्चा शिक्षा अवश्य प्राप्त करेगा। इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। क्योंकि शिक्षा ही समाज की उन्नति का आधार है साथ ही सम्मेलन में आए बड़े-बुजुर्गों, माताओं-बहनों को संदेश दिया कि वह अपने घर की बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल जरूर भेजें। बेटियां समाज की नींव होती हैं और जब हमारे समाज की बेटियां भी शिक्षित होंगी तब ही समाज को सही तरक्की प्राप्त होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने सम्मेलन में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं व प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर समाज व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों व समाज के वरिष्ठजनों को शॉल व शील्ड देकर सम्मानित किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता धर्मपाल सिंह ने की। सम्मेलन में वेस्ट यूपी के अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय, वेस्ट यूपी के संगठन मंत्री संजय उपाध्याय, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह छतेहरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर जोगी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री योगी मुनीश कुमार, नत्थीराम कराहना, नरेंद्र वशिष्ठ, जगमाल उपाध्याय, रेनू जोगी, मंडल अध्यक्ष कालीचरण उपाध्याय, राजपाल सिंह, महेंद्र सिंह उपाध्याय, रोहताश योगी, योगी जितेंद्र उपाध्याय, वेदपाल उपाध्याय, चमन सिंह, अनिल उपाध्याय, संजय उपाध्याय, एमपी उपाध्याय, श्रवण आर्य, दिनेश उपाध्याय जानी, जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, बिल्लू उपाध्याय, जिलाध्यक्ष मेरठ प्रदीप उपाध्याय, विजय उपाध्याय गाजियाबाद, केपी सिंह मुजफ्फरनगर, राजीव उपाध्याय हापुड़, विनोद उपाध्याय नोएडा, रामकिशन उपाध्याय शामली, दीपक उपाध्याय युवा अध्यक्ष बागपत, जितेंद्र उपाध्याय नोएडा युवा अध्यक्ष, रोहित नाथवंशी, संजीव आर्य, डिम्पल उपाध्याय व बड़ी संख्या में पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY