राजनैतिक रूप से एकजुटता दिखाए जोगी समाज – योगी तेजपाल सिंह 

राजनैतिक रूप से एकजुटता दिखाए जोगी समाज – योगी तेजपाल सिंह 
yogi tejpal Singh,

ग्लोब मीडिया समूह के पूर्व चेयरमैन शिक्षाविद् मदनपाल उपाध्याय की दूसरी पुण्यतिथि पर सद्भावना समारोह आयोजित
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज व एम.पी. फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्लोब मीडिया समूह के पूर्व चेयरमैन शिक्षाविद् श्रद्धेय मदनपाल उपाध्याय की दूसरी पुण्यतिथि पर माछरा गांव में सद्भावना समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह मौजूद रहे। योगी तेजपाल सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को मुजफ्फरनगर में जोगी योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक एवं महंत शिवनाथ शिरकत करेंगे। इस सम्मेेलन में समाज के सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटकर सामाजिक एकता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब जोगी समाज को अपनी एकजुटता दिखानी होगी। क्योंकि एकजुट समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर पाता है। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, रोजगार एवं राजनैतिक भागीदारी पर भी विचार मंथन किया गया।
इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. लोकेश प्रजापति ने कहा कि आयोग के प्रयासों से पिछड़ा वर्ग को नीट, जवाहर नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में 27 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त हुआ है। वहीं किठौर क्षेत्र के विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि जोगी समाज हमेशा से भाजपा के साथ जुड़ा रहा है लेकिन इस समाज को राजनीति में उचित भागीदारी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री सहित सभी जरूरी मंचों पर योगी समाज को राजनैतिक भागीदारी दिलाने की आवाज उठाएंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव योगी रामनिवास राठी, डॉ. किरणसिंह, संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चमन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण आर्य, उपाध्यक्ष विकास उपाध्याय (जिला पंचायत सदस्य),पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुनीश उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य दुलीचन्द, मंडल अध्यक्ष मेरठ कालीचरण, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी योगी जितेन्द्र उपाध्याय(खतौली), एमपी उपाध्याय (कोषाध्यक्ष), प्रदीप उपाध्याय उर्फ नीटू (जिला अध्यक्ष, मेरठ), आशीष उपाध्याय (जिला मंत्री), दिनेश उपाध्याय (उपाध्यक्ष), संदीप उपाध्याय, संजय उपाध्याय (संगठन मंत्री), एडवोकेट प्रवीण उपाध्याय (कानुनी सलाहकार), कैप्टन राजपाल व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. लोकेश प्रजापति को स्मृति चिन्ह देते समाज के अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह व अन्य।

LEAVE A REPLY