कृष्णपाल गूर्जर को क्षेत्रवासियों ने करवाया समस्याओं से अवगत

कृष्णपाल गूर्जर को क्षेत्रवासियों ने करवाया समस्याओं से अवगत
केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गूर्जर का स्वागत करते हुए भाजपा नेता टेकचंद

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गूर्जर का आज उनके निवास पर युवा भाजपा नेता टेकचंद नंद्राजोग (टोनी पहलवान) सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर टेकचंद नंद्राजोग ने गूर्जर को क्षेत्र की पानी, सीवर, बिजली व पार्को की समस्याओं से अवगत कराया एवं उन्हें विश्वास दिलाया कि क्षेत्र का प्रत्येक निवासी आपके साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।
टोनी पहलवान ने कहा कि क्षेत्र में कुछ समस्याओं ने काफी परेशान कर रखा है जिनमें मुख्य रूप से सीवर जाम, पानी की समस्या है जो कि क्षेत्रवासियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है साथ ही क्षेत्र की सडक़ो का भी बुरा हाल है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से अपील की कि वह क्षेत्र के पार्को की दुर्दशा को भी सुधारने के आदेश दे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्क ना होने से भी के कारण जहां बच्चो को खेलने के  लिए परेशानी होती है वही बुजुर्ग लोगों को सैर सपाटा करने पर भी मुश्किलो का सामना करना पडता है। अगर पार्क सुंदर होंगे तो क्षेत्रवासी उसका लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं।
आये हुए प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुनकर केन्द्रीय मंत्री गूृर्जर ने कहा कि क्षेत्र की जनता को सुविधाएं देना ही भाजपा का एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यो की किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी की समस्या जायज है और उनको हल करवाना मेरी प्राथमिकता है इसीलिए आप सभी निश्चित हो जाये आपकी इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर दिया जायेगा।  इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कौशल बाठला, डा. सुरेन्द्र दत्ता, पूर्व भारत केसरी नेत्रपाल पहलवान, राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज आनंद वर्मा, जगत ठाकुर एडवोकेट, सरजू आहूजा, पवन नंद्राजोग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY