भारत को समृद्धि की राह पर लाए थे राजीव गांधी – लखन सिंगला

भारत को समृद्धि की राह पर लाए थे राजीव गांधी – लखन...
lakhan singla congress,

-एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने मनाई राजीव गांधी की जयंती
Todaybhaskar.com
faridabad| आज तरक्की के पायदान चढऩे वाले भारत की नींव भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने रखी थी। जिसने आज दुनिया भर में भारत का स्थान पक्का किया है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने राजीव गांधी की जयंती पर लोगों से कही।
ओल्ड फरीदाबाद में भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाने के लिए सैकड़ों कांग्रेसी एकत्रित हुए। उन्होंने स्वर्गीय गांधी की नीतियों को याद किया और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा कि राजीव गांधी ने एक आर्थिक तरक्की वाले भारत का सपना देखा था जो तकनीक के क्षेत्र में उभरकर ही प्राप्त की जा सकती थी।  वह भारत में कंप्यूटर क्रांति लाए जिसने आज अनेक कार्यों को सरल बना दिया है। कंप्यूटर के कारण बहुत समय बचता है जिसका सदुपयोग देश में अनेक अन्य कार्यों के लिए हो रहा है। आज एक आदमी कई कई काम कर पा रहा है। यह सपना श्री राजीव गांधी ने देखा था जिसे कांग्रेस पार्टी ने पूरे जतन से पूरा किया है। यह अलग बात है कि जब जब गैर कांग्रेसी सरकारें आई हैं उन्होंने देश को पीछे ले जाने के काम ही किए हैं।
इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, उस्मान ठेकेदार, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, खुशबू खान, युवा कांग्रेस फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितिन सिंगला, जनूल हुसैन, शिव शंकर भारद्वाज,सरला भमोटरा, मालवती पांचाल, चेता सैनी, विजय कुमार, बालकिशन गोयल, विनीत गर्ग,करन सिंगला, विनोद मंगला, यूनुस मलिक, पवन सैनी, नवल किशोर, रोहताश गौड, बिल्लू बैसला, राहुल नागर, हरबीर भाटी, वीर नंबरदार, महेंदर सिंगला, नजर मोहम्मद, कपूरचंद अग्रवाल, आकाश गुप्ता, सतीश कुमार, पवन सैनी, राहुल झाम्ब, अनीश सैफी, ओमबीर भाटी,विजय सिंगला आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY