दिल्ली चुनाव में लखन सिंगला को बनाया चार वार्डाे का प्रभारी

दिल्ली चुनाव में लखन सिंगला को बनाया चार वार्डाे का प्रभारी
delhi mcd chunav
लोगों से बात करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला।

todaybhaskar.com
faridabad। दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला को पार्टी हाईकमान द्वारा चार वार्डाे का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सिंगला दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 82 तुगलकाबाद एक्सटेंशन, वार्ड नंबर 83 संगम विहार, वार्ड नंबर 84 संगम विहार व वार्ड नंबर 85 संगम विहार में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे और उन्हें विजयी बनाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाएंगे।
सिंगला ने दिल्ली चुनाव की कमान संभालते हुए वहां अपनी टीम के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं की चुनाव प्रचार के लिए ड्यूटियां लगाई और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगें वहीं भाजपा व आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियों से भी लोगों को जागरुक करवाएंं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में जितना विकास राजधानी दिल्ली का हुआ है, उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ है और लोग भी यह भली भांति जान चुके है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी, चुनावों में बड़े बड़े वायदे करने वाली आप पार्टी लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में असफल साबित हो रही है वहीं केंद्र की भाजपा सरकार का रवैया भी दिल्ली के लोगों के प्रति सकारात्मक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोगों का झुकाव कांग्रेस पार्टी की ओर है, उससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम चुनावों में कांग्रेस प्रचण्ड बहुमत से विजयी हासिल करेगी।

LEAVE A REPLY