श्री सिद्धदाता आश्रम में श्रीराम नवमी पर किया भगवान का अभिषेक

श्री सिद्धदाता आश्रम में श्रीराम नवमी पर किया भगवान का अभिषेक
shri sidhdata ashram,

Todaybhaskar.com
Faridabad। श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में श्री रामनवमी का आयोजन बड़ी ही धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर आश्रम के अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने भगवान का अभिषेक किया। इस अवसर पर श्री गुरु महाराज ने कहा कि धरती पर मर्यादा की पुन: स्थापना करने के लिए भगवान नारायण ने श्रीराम के रूप में अवतार लिया। हमें उनके उच्च आदर्शों को अपने जीवन मेें अपनाना चाहिए।
आश्रम परिसर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में हजारों की संख्या में जुटे भक्तों के बीच श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीराम का अभिषेक कर पूजन किया और लोककल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री गुरुमहाराज ने कहा कि भगवान की पूजा का महत्व तभी है जब हम उनके आचरण और उनके कथन को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि भगवान लीलाएं करने के लिए मनुष्य भेष में इसलिए आते हैं कि मानव को वैसे आचरण करने में सरलता रहे और वह स्वयं को उनके साथ जोड़ सके। भगवान हमारे लिए बार बार अवतार धारण करते हैं और अनेक बार वह दिव्यात्माओं को सदगुरु बनाकर भेजते हैं लेकिन हम ही किन्हीं अन्य कार्यों में फंसकर उनके निर्देश को भूल जाते हैं। हमें परमात्मा की दया का आदर करना चाहिए। श्री गुरु महाराज ने हजारों की संख्या में जुटे भक्तों को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इससे पूर्व उन्होंने आश्रम के संस्थापक वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की समाधि पर जाकर पूजन कर अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इसके बाद मंदिर में मुख्य दरबार में भी पूजन किया।
आज आश्रम परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में एक्यूप्रेसर, आयुर्वेदिक, डेंटल, आंखों, गायनॉकोलोजी, होम्योपैथी, नेचुरोपैथी, आर्थो आदि से संबंधित 247 लोगों ने लाभ उठाया।

LEAVE A REPLY