भगवान का खर्च भी पूरा नहीं कर पा रहे महंत जी, मंदी की मार झेल रहा धर्मस्थल

भगवान का खर्च भी पूरा नहीं कर पा रहे महंत जी, मंदी...
faridabad temple

Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। देश भर में चल रही मंदी की मार अब भगवान पर भी पडऩे लगी है। भगवान के मंदिरों में आने वाले चढ़ावे में लगातार गिरावट आ रही हैं। जी हां फरीदाबाद के एक मशहूर, सबसे बड़े धर्मस्थल एवं लाखों लोगों के आस्था के केंद्र में हर 15 दिन पर खुलने वाले धर्मपात्र में आने वाले दान में लगातार गिरावट आ रही है। इस धर्मस्थल में प्रसाद, सुरक्षा एवं अन्य खर्चों को मिलाकर हर माह करीब 35 लाख रुपये का खर्च आता है। जबकि दान-पात्र से एक तिहाई खर्च भी नहीं निकल पा रहा है।
सुत्रों के अनुसार धर्मस्थल पर हर 15 दिन में दान-पात्र खोला जाता है। जिसमें पिछले 15 दिन पर पांच लाख रुपये निकले और जबकि इस बार यह रकम घटकर पांच लाख से भी कम हो गई है। सवाल यह है कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार जो हर तरफ यह दावे करती नजर आ रही है कि देश में कहीं कोई मंदी की मार नहीं है। चारों ओर राम राज्य चल रहा है। तो एकाएक दान-पात्र में आने वाले दान में क्यों कमी आ रही है।
कहा जाता है जब व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है तो वह धर्मस्थलों पर दान अधिक मात्र में चढ़ाता है, क्या हम कह सकते हैं कि अब लोगों की समृद्धि में कमी आ रही है। वह धर्मस्थलों पर पैसे चढ़ाने के बजाए उन्हें बचा रहे हैं।

LEAVE A REPLY