भारत रत्न मालवीय व अटल के जन्मदिन पर पुस्तकालय का शुभारम्भ

भारत रत्न मालवीय व अटल के जन्मदिन पर पुस्तकालय का शुभारम्भ
Atal Bihari Vajpayee,
भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय को श्र्द्धांजलि अर्पित करते हुए
Atal Bihari Vajpayee,
भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय को श्र्द्धांजलि अर्पित करते हुए

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। सेक्टर 49, सैनिक कालोनी में भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय तथा अटल बिहारी बाजपेयीजी  के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस अवसर पर प्रथम महापौर सूबेदार सुमन, प्रसिद्ध समाजसेवी रमाकांत तिवारी, उद्योगपति प्रदीप गुप्ता, शिक्षाविद प्रोफेसर आर० एन० सिंह, हितेश अदलखा तथा अरुण सिंह  के अतिरिक्त अनेक लोग उपस्थित थे |
इस अवसर पर प्रथम महापौर सूबेदार सुमन, समाजसेवी रमाकांत तिवारी, उद्योगपति प्रदीप गुप्ता, शिक्षाविद प्रोफेसर आर० एन० सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए | प्रोफेसर आर० एन० सिंह ने भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय तथा  अटल बिहारी बाजपेयीजी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बाजपेयीजी की कविताओं का कविता-पाठ किया | पंडित मदनमोहन मालवीय तथा अटल बिहारी बाजपेयीजी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर केंद्र सरकार, विशेषतौर पर माननीय प्रधनमंत्रीजी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया |

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुस्तकालय का शुभारम्भ किया गया जिसमें आध्यात्मिक पुस्तकों के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकों, पत्रिकाओं तथा समाचार पत्रों को सम्मलित किया गया है |

LEAVE A REPLY