अनेक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

अनेक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड के नेतृत् में पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ता।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। सेक्टर 17 स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर आयोजित एक समारोह में जिलाध्यक्ष अजय गौड के नेतृत् में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा में आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामा। इनमें बल्लभगढ से रविन्द्र फौजदार व बुखारपुर से सोनू युवाओं का नेतृत्व कर रहे थे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय गौड ने कहा कि भाजपा ने सदैव युवाओं को मान सम्मान दिया है और इसी का प्रतिफल है कि आज भाजपा देश  प्रदेश में सत्तासीन है। उन्होंने कहा कि आज देश  प्रदेश के अच्छे दिन आने लगे है जिसका पता देश व  प्रदेशवासियों को पता भी चल चुका है। इस मौके पर रविन्द्र फौजदार व सोनू ने कहा कि भाजपा की नीतियों में वह पूरी तरह से आस्था रखते है और इसी कारण उन्होंने पार्टी में शामिल होने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि वह जिलाध्यक्ष अजय गौड व पार्टी के समस्त पदाधिकारियों को विस्वाश दिलाते है पार्टी की नीतियों केा जन जन तक पहुंचाने  पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे। इस मौके पर  बल्लभगढ से पवन कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, ऋषि पाल एडवोकेट  बुखारपुर से फे सिंह, बबलू, पंकज कुमार ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY