वनवासियों के लिए सार्थक पहल शुरू :  रूप सिंह नागर

वनवासियों के लिए सार्थक पहल शुरू :  रूप सिंह नागर
roop singh nagar

रामायण के माध्यम से जुडेंगे वनवासी और शहरवासी
फरीदाबाद। राम मंदिर बनना हमारे देश के लिए सबसे बड़ा सैभाग्य है। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा रामायण के माध्यम से वनवासियों और शहरवासियों को जोडऩे की अच्छी पहल है। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर के निवास पर चल रहे रामायण और हम कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में कही।
कार्यक्रम का उद्धाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। लाइव प्रसारण में रामायण फेम अरूण गोविल को सुना गया। अरूण गोविल ने कहा कि हमारे भगवान श्री राम ने समाज को जीने का तरीका सिखाया कि किस तरह हम मर्यादा में रहकर जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पूरे देश के लिए सबसे बड़ी खुश खबरी बनकर आई है और यह मंदिर देश का सबसे भव्य मंदिर होगा, जिससे करोड़ो लोगों की आस्था जुड़ी होगी। लाइव प्रसारण देख रहे भाजपा नेता रूप सिंह नागर ने कहा कि रामायण और हम प्रोग्राम अच्छी पहल है। मोदी युग में श्रीराम के भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। भगवान श्रीराम मंदिर बनना आज न केवल हमारे लिए बल्कि देश भर के लिए खुशी की बात है।
कार्यक्रम में रूप सिंह नागर ने संघ के सदस्यों को पटका पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. संदीप सक्सेना, उद्यमी कपिल मलिक, दयानन्द नागर, अजब सिंह चंदेला, नरेंद्र यिंह, राम चंद्र चौधरी, ब्रज भूषण शर्मा, मुकेश कौशिक, मनीष चंदीला, कृष्ण शर्मा, धर्मबीर दुल व अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY