फरीदाबाद के लाखों लोग सुनेंगे मोदी जी की 100 वीं मन की बात : कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद के लाखों लोग सुनेंगे मोदी जी की 100 वीं मन की...
krishan pal gurjar

TodayBhaskar.com
Faridabad| देश की जनता प्रधानमंत्री narendra modi पर विश्वास करती है उनका अनुशरण करती है I जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मोदी का देश की जनता के प्रति एक भरोसेमंद और भावनात्मक रिश्ता है I प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से देश के करोड़ों लोगों को गाइडेंस मिलती है जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ हैI केन्द्रीय राज्य मंत्री krishan pal gurjar ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कमल पर आयोजित फ़रीदाबाद लोकसभा के सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक में अपने संबोधन में कही।
फ़रीदाबाद लोकसभा की आज एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय अटल कमल में सम्पन्न हुई, जिसमे आगामी रविवार 30 अप्रैल 2023 को होने वाली मोदी जी की 100 वीं मन की बात कार्यक्रम पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात के माध्यम से दूर दराज़ की छोटी छोटी सामाजिक और सेवा की बातों और घटनाओं को साझा करते हैं  ताकि देश व समाज के लोग भी प्रेरित हो सकेंI  मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है और देशवासी हर महीने मन की बात सुनकर उनकी बात अपने जीवन में उतारते हैं जिससे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है I केंद्रीय राज्यमंत्री ने फ़रीदाबाद वासियों से आह्वान किया कि रविवार 30 अप्रैल सुबह 11.00 बजे हर घर पर मोदी की मन की बात सुनी जाए और जन प्रतिनिधि भी अपने अपने बूथ पर जनता के साथ मन की बात सुनेI
इस अवसर पर अपने सम्बोधन जिला अध्यक्षGopal Sharma ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा के सभी बूथों पर मन की बात सुनी जाएगीI सभी 9 विधानसभाओं में 900 जगहों पर मोदी जी की 100वी मन की बात के उपलक्ष्य पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जहां कार्यकर्ता और जनता  प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात को सुनेंगे। भाजपा जिला फरीदाबाद और पलवल  द्वारा  जिला संयोजक और मंडल संयोजक के अलावा  बूथ स्तर पर 900 से ज्यादा संयोजक नियुक्त किये गए हैं । भाजपा फरीदाबाद के वरिष्ठ नेता मंत्री, विधायक, प्रदेश जिला और मंडल पदाधिकारी  पार्षद व चुने हुए प्रतिनिधि अलग अलग बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेंगें। इसके अलावा मोर्चा और प्रकोष्ठों द्वारा अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगेI
भाजपा ज़िला पलवल के ज़िला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतीया ने कहा कि मोदी की 100 वीं मन की बात के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह हैI मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को भाजपा  कार्यकर्त्ता बड़े मनोयोग से सुनते हैं और इससे उनके अन्दर सेवा भाव और देश प्रेम की भावना का संचार होता है और भाजपा कार्यकर्त्ता पूर्ण निष्ठां, लगन और मेहनत से समाज और देश सेवा  के लिए तत्पर रहता हैI उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान  किया I बूथ कार्यक्रमों के अलावा मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यम से भी मोदी की मन की बात को लोगों को सुनाया जायेगा I फरीदाबाद के कई लाख लोग मोदी की 100 वीं मन की बात को अलग अलग माध्यमों से सुनेंगे I फ़रीदाबाद आईटी व सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा और सोशल मीडिया टीम ने उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को 100 वीं मन की बात के विषय में डिजिटल  जानकारी दी I मन की बात सुनते हुए फ़ोटो और विडियो भाजपा सरल पोर्टल और मोदी ऐप पर कैसे डालने हैं, इस विषय पर उनसे जानकारी साँझा की और सरल और मोदी ऐप की विस्तृत जानकारी दीI
बैठक में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, नगर निगम फरीदाबाद की निवर्तमान महापौर सुमन बाला, स्थानीय निकाय प्रदेश सह संयोजक देवेंद्र चौधरी, उप महापौर manmohan garg faridabad फ़रीदाबाद ज़िला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया, हथीन नगर पालिका चेयरमैन सुमित, नगर परिषद पलवल चेयरमैन डॉक्टर यशपाल, जिला परिषद चेयरमैन मनोज रावत, होडल नगर परिषद चेयरमैन शीशपाल खडन, वाइस चेयरमैन, ब्लॉक समिति चेयरमैन, जिला पार्षद, फरीदाबाद नगर निगम के निवर्तमान पार्षद, नगर परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्य, ज़िला परिषद पूर्व चेयरमैन विनोद चौधरी, जिला विस्तारक मनजीत जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, पंकज रामपाल, जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, सह प्रमुख राज मदान और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY