विधायक राजेश नागर ने तिगांव की जनता का किया धन्यवाद  

विधायक राजेश नागर ने तिगांव की जनता का किया धन्यवाद  
rajesh nagar bjp

Todaybhaskar.com
Faridabd| तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने आज सराय ख्वाजा क्षेत्र में कनिष्क टावर के पास एक सभा का आयोजन कर सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर उनका कार्यकर्ताओं ने फूल माला से जबरदस्त स्वागत किया।
विधायक राजेश नगर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं जिसके जो भी काम है वो उनसे सम्पर्क कर सकता है। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों का वनवास अब कट चुका है अब सत्ता भी अब आप की है और विधायक भी आप का है, जो भी विकास के कार्य है वो सभी कराये जाएंगे। अब विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी।
विधायक नागर ने कहा कि तिगांव में अब बहुत तेजी से विकास होगा। पिछले काफी समय से ये दुर्भाग्य रहा है कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र से ऐसे विधायक बनते रहे जो विपक्ष में ही बैठते रहे और लोग जब अपने काम से जाते थे तो उन्हें ये कह कर टाल दिया जाता था की उनकी सरकार नहीं है। लेकिन इस बार सौभाग्य से तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी भाजपा का है और प्रदेश में सरकार भी भाजपा की है। इसलिए यहां पर विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा और अब तिगांव विधानसभा क्षेत्र में दोगुनी गति से विकास होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने उनके चुनाव में दिल खोल कर मेहनत की है जिसके कारण उन्हें अधिक मत मिले हैं। इसलिए उनके दिल में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष स्थान है सभी का वह बहुत बहुत धन्यवाद प्रकट करते है।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर के साथ उनके भाई सुधीर नागर, युवा नेता राहुल यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY