किसान विरोधी बजट पेश कर जुमले बाजी कर रहे हैं मोदी: यशपाल नागर

किसान विरोधी बजट पेश कर जुमले बाजी कर रहे हैं मोदी: यशपाल...
Yashpal Nagar

Yashvi Goyal
फरीदाबाद। मैं किसान का बेटा हूं, किसान का दुख समझता हूं। इसलिए आप लोगों के माध्यम से किसान विरोधी सरकार के बारें में जनता को बताना चाहता हूं कि यह बजट पूरी तरह किसान विरोधी  है। इससे किसानों को फायदा नहीं होगा केवल प्रधानमंत्री और अरूण जेटली ने एक जुमला फेंक दिया है कि इस बजट से किसानों को लाभ होगा। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल नागर ने होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
यशपाल नागर ने कहा कि बजट में किसानों की फसल पर डेढ गुणा फायदा होने की बात कही है लेकिन यह तय कैसे होगा कि फसल का रेट क्या है और किसानों को किस तरह लाभ पहुंचाया जाएगा। भाजपा की सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। यह सिर्फ पूंजिपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है आज निराश लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों में राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। तब किसानों के अच्छे दिन वापिस आएंगे। राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर यशपाल नागर ने कहा कि यदि यह किसानों का बजट होता तो सत्ता पक्ष की पार्टी की इतनी बुरी तरह हार नहीं होती।

#फरीदाबाद का मंत्री कर रहे दलाली
यशपाल नागर ने कहा कि भाजपा के राज में जनता बहुत दुखी है। विकास कार्यों के नाम पर जगह-जगह जाम लगवा रखा है। मैं खुद अजरोंदा से नीलम-बाटा रोड तक आधे घंटे में पहुंचा हूं। तो फिर यह स्मार्ट सिटी कैसे हुई। यशपाल नागर ने मंत्री का नाम न लेते हुए कहा कि यह तो पूरे फरीदाबाद का ही सुपड़ा साफ कर देगा। पुलिस की दलाली से लेकर हथियार लाइसेंस की दलाली यह करवा रहा है। इस मंत्री के कारण ही शहर में क्राइम दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

LEAVE A REPLY