अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩा है: गजेन्द्र भडाना

अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩा है: गजेन्द्र भडाना
gajender bhadana
आयोजित कार्यशाला में लोगों सम्वोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सचिव संदीप जोशी
gajender bhadana
आयोजित कार्यशाला में लोगों सम्वोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सचिव संदीप जोशी

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान के तहत देश व प्रदेश में लाखों सदस्य बनेंगे यह उदगार भाजपा प्रदेश सचिव संदीप जोशी ने शिव दुर्गा बिहार में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में कही। इस कार्यशाला का आयोजन जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र भडाना द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में सदस्यता सह प्रमुख हरेन्द्र भडाना भी उपस्थित थे।
कार्यशाला में संदीप जोशी ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जनता का विश्वास इस बात से साफ झलक रहा है कि भाजपा की दी जा रही योजनाओं का जनता पूरे दिल से लाभ उठा रही है और उन्हें विश्वास हो गया है कि केवल भाजपा में ही उनके हित सुरक्षित है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र भडाना ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत जन जन तक भाजपा की नीतियों को पहुंचना और उन्हें भाजपा से जोडऩा मुख्य कार्य है जिसके लिए समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखाते हुए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩा है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ली।
इस अवसर पर  हरीश रावत, रतनपाल, संतोष ठाकुर, भूरेन झा, कमल शर्मा, जगजीत सिंह, संतोष ठाकुर, सविता राय, गुलशन, विमलेश, संगीता, प्रेमवती, रेनू, ओमवती, गुंजन, पूनम, संतोष भाटी, मोनिका, निर्मला दुबे, मण्डल उपाध्यक्ष पवन भाटी, हरिओम शर्मा, प्रदीप कुमार, चतुर्वेदी जी, विनोद जी दयालबाग, श्याम, बिजेन्द्र, आलोक, मास्टर महेश, प्रभु दयाल शर्मा, हरीश भडाना, रवि भडाना, दिनेश मुखिया, सत्तन, एकांत, देव सिंह नेगी, पप्पू गढवाली, सुनील सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY