ग्रेटर फरीदाबाद की अर्चना गुप्ता चुनी गई मिसेज इंडिया हरियाणा-2018

ग्रेटर फरीदाबाद की अर्चना गुप्ता चुनी गई मिसेज इंडिया हरियाणा-2018
miss india haryana 2018

Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। सपने पूरे करने के लिए उम्र आड़े नहीं आते, अगर इरादे मजबूत हो तो हर मुश्किल पार करते हुए मुकाम हासिल किए जा सकते है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-82 ग्रैंडुरा में रहने वाली श्रीमती अर्चना गुप्ता ने।
गुप्ता ने हाल ही में मिसेज इंडिया हरियाणा-2018 का खिताब जीताकर शादीशुदा महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की है कि वह भी शादी के बाद अपने अधूरे सपनों को पूरा कर सकती है बस जरुरत है तो दृढ़ संकल्प की। अर्चना गुप्ता ने शनिवार को बताया कि इलीट क्लब ग्रुप द्वारा मिस एंड मिसेज़ इंडिया 2018 प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस प्रतियोगिता की फाउंडर डायरेक्टर गूनपरित कोहली हैं।
इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड में सभी राज्यों से 44 प्रतिभागीयो ने भाग लिया था। इसमें मुख्य अतिथि ग्रेट ब्रिटेन के उच्च कमिश्नर मिस्टर एंड्रयू तथा कई जानी मानी शख्सियत भी शामिल थीं और इस प्रतियोगिता में उन्होंने मिसेज इंडिया हरियाणा-2018 का पुरस्कार मिला। अर्चना गुप्ता के अनुसार इस प्रतियोगीता का मुख्य उद्देश्य वुमेन एम्पावरमेंट था। अर्चना का कहना है कि अगर महिलाएं चाहे तो किसी भी उम्र में अपने सपनों को साकार कर सकती है। अर्चना अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने बच्चों और पति विशाल गुप्ता को देती है। विशाल गुप्ता सेक्टर-82 ग्रैंडुरा सोसायटी की आरडब्ल्यूए के प्रधान भी है, साथ ही वह एक एनजीओ सर्वजन सेवक समिति भी चलाते है। यह संस्था गरीब बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के हितों में भी कार्य करती है। अर्चना ने इस उपलब्धि से बेहतर खुश है वह इसके लिए हरियाणा स्टेट की डायरेक्टर श्रीमती गीता रैकवाल का भी धन्यवाद करती है। उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि गीता जी ने उनके अंदर के हुनर को पहचाना और उन्हें प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उन्होंने अपना इंट्रोडियूजिंग वीडियो बनाया, जिसका नाम वूमन एनपॉवरमेंट रखा गया। इसके बाद मेहनत दर मेहनत करके आज उन्होंने मुकाम हासिल किया और भविष्य में भी वह इसी प्रकार आगे बढक़र प्रयास करती रहेगी।

LEAVE A REPLY