भाजपा में शामिल हुई मुलायम की बहू अपर्णा यादव, जानिए कहाँ से पढ़ी है, कितनी प्रॉपर्टी की मालिक है  

भाजपा में शामिल हुई मुलायम की बहू अपर्णा यादव, जानिए कहाँ से...
aparna yadav

Todaybhaskar.com
Desk| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पार्टी ने अखिलेश यादव को बड़ा झटका है| मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को बीजेपी पार्टी में शामिल कर लिया है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपर्णा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें, सियासी गलियारों में लंबे समय से चर्चा थी कि अपर्णा समाजवादी पार्टी से नाराज चल रही थीं। वजह लखनऊ कैंट सीट से टिकट न मिलना बताया जा रहा था।

कौन हैं अपर्णा यादव बिष्ट? अपर्णा यादव बिष्ट सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं और मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं। अपर्णा ने इंग्लैण्ड के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंध में मास्टर डिग्री हासिल की है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने साल 2017 में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वह चुनाव हार गई थीं।

LEAVE A REPLY