भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जंग तेज करनी होगी: मनोज पाठक़

भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जंग तेज करनी होगी: मनोज पाठक़
पांच नम्बर में पार्टी कार्यालय क फीता कटकर शुभांरभ करते अखिल भारतीय भ्रष्ट्राचार निर्मूलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटील खन्डापुरकर।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। अखिल भारतीय भ्रष्ट्राचार निर्मूलन संघर्ष समिति कि एक बैठक़ पांच नम बर-सी ब्लॉक़  स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खन्डापुरकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाठक़ मुखय रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व संस्था के  राष्ट्रीय सचिव ललित गोस्वामी ने सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ मंदिर श्री बांके बिहारी चौक़ पर ढोल नगाडों व साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खन्डापुरकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाठक़ का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी कार्यालय लेकर आए जहां उन्होनें फीता काटकर कार्यालय का शुभांरभ किया। 
इस मौके पर प्रदीप पाटिल खन्डापुरकर ने ललित गोस्वामी और उनकी टीम की प्रंशसा की तथा संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होनें बताया कि जिस तरह हरियाणा में बाबा रामपाल जेल में है उसी तरह हमारे महाराष्ट्र में भी एक बाबा की 40 करोड़ रूपये प्रतिमाह आमदन थी जो कई गलत धन्धों में लिप्त था हमारे संगठन ने उसे जेल पहुंचाया है। उन्होनें कहा कि भारत सरकार जो भारत रत्तन पुरस्कार, राजनीतिक लोगों, उद्योगजगत या खिलाडिय़ों को देते है हम चाहते है वो सम्मान शहीदों के वशंजो को मिले। उन्होनें कहा की भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जंग और तेज करनी होगी। उन्होनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की भी प्रंशसा की। पाटिल ने कहा कि ललित गोस्वामी में वो काबलियत है जिससे वो आने वाले समय में संगठन के वारिस हो सक़ते है। इस मौके पर ललित गोस्वामी ने क़हा कि भ्रष्ट्राचार को हमें हर हाल में खत्म करना होगा। 
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिनीक्षी गोस्वामी, उपाध्यक्ष प्रीति गोस्वामी, संगठन सचिव इन्द़ अरोड़ा, सचिव अरूण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय दत्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष गोयल, अजीत सिंह, राजेन्द्र गुलाटी, राजू तलवार, पीयूष गोस्वामी, चरनजीत, सुरेन्द्र शर्मा, बंटू,महेश, मदन अरोड़ा, प्रदीप, राजू तलवार, पवन सेठी, जूली, उत्सव गोस्वामी, रिक्की सैनी, संजीव आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY