नवप्रयास सेवा संगठन ने रक्तदान की अपील कर मनाई होली

नवप्रयास सेवा संगठन ने रक्तदान की अपील कर मनाई होली
nav prayas seva sangathan
nav prayas seva sangathan

Yashvi Goyal
Faridabad। नवप्रयास सेवा संगठन ने जाठ धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर शहर के लोग होली मनाने एक साथ एकत्रित हुए और सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर एवं फूल ड़ालकर प्राकृतिक होली मनाई।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, राजन मुथरेजा, राजबाला सरदाना, भाजपा महिला नेत्री नीरा तोमर, आप जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी, इनेलो की महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, वरिष्ठ समाजसेवी मुनेश शर्मा, प्रवेश मलिक, बाबा रामकेवल व शहर के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

nav prayas seva sangathan
nav prayas seva sangathan

होली मिलन समारोह में nav prayas seva sangathan के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। जिसे भारतीय संस्कृति में लोग मिलजुल कर मनाते हैं। होली एक ऐसा पर्व है जिसमें दुश्मन भी गले लग जाते हैं।
सुनील ने कहा कि आज नवप्रयास की ओर से सभी सदस्यों ने शहर के लोगों के साथ होली का पर्व मनाया है। उन्होंने कहा कि इस होली पर वह लोगों से यह अपील करेंगे कि होली के त्यौहार पर प्रत्येक देशवासी प्रण लें कि होली पर्व पर रक्तदान करके होली का त्यौहार मनाएं। समारोह में संगठन की जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह भी मौजूद रही।

LEAVE A REPLY