दूरगामी एवं विकासपरम सोच के व्यक्ति थे जवाहर लाल नेहरू : ललित नागर

दूरगामी एवं विकासपरम सोच के व्यक्ति थे जवाहर लाल नेहरू : ललित...
mla Lalit Nagar
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नागर कांग्रेसी कार्यकर्ता जाते हुए

-विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए दिल्ली रवाना
todaybhaskar.com
faridabad। देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरु के 125वें जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित विशाल समारोह में शामिल होने के लिए आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नागर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के वाहनों का काफिला पल्ला चौक से रवाना हुआ।
इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था, उन्होंने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ ‘चाचा जवाहर लाल नेहरू अमर रहे’ के नारों से समूचे वातावरण को गुजांमय कर दिया। काफिले को रवाना करने से पूर्व उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक ललित नागर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती को पूरे वर्ष मनाया और आज भव्य समापन समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित समूचे देश के कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर श्री नेहरू को नमन किया। श्री नागर ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू दूरगामी एवं विकासपरक सोच के व्यक्ति थे, उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान देशहित में ऐसी कई योजनाओं को क्रियान्वित किया, जिनसे आज भी लोग लाभान्वित हो रहे है। श्री नागर ने कहा कि श्री नेहरू को बच्चों से खासा स्नेह था, जिनके चलते बच्चे उन्हें चाचा की उपाधि देते थे और आज भी समूचे विश्व में श्री नेहरू चाचा के नाम से याद किए जाते है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को जवाहर लाल नेहरू के आदर्शाे को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनको सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। इस मौके पर सत्तन सरपंच, रत्नपाल सरपंच, ईश्वर दयाल सरपंच, रतन नरवत, बिल्लू पंडित, सूरजपाल उर्फ भूरा, जैना पंडित, विक्की चोपड़ा, नरबीर नंबरदार, युद्धवीर झा, ईशाक खान, अनुराग बैंसला, मुकुट पाल, ब्रहमा प्रधान, जीतू चंदीला, रविन्द्र वशिष्ठ, पंडित व्यास जी, मनोज नागर, पप्पू प्रधान सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY