प्रियंका गांधी के आदेश पर 20 मजदूरों को रोहित नागर ने पहुँचाया मध्यप्रदेश, बोलें पार्टी सौंपे कोई भी जिम्मेदारी बखूबी निभाउंगा

प्रियंका गांधी के आदेश पर 20 मजदूरों को रोहित नागर ने पहुँचाया...

Todaybhaskar.com

फरीदाबाद। कोरोना महामारी के आपातकाल में मजदूर लगातार अपने गांव पहुँचने के लिए सड़क पर पैदल चलने को मजबूर हैं।
ऐसा ही एक मामला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जी को पता चला। जिसमें हरियाणा के अंबाला शहर से 9 दिन पैदल चलकर 20 मजदूर शनिवार को फरीदाबाद के रास्ते पहुंचे। जिन्हें मध्यप्रदेश के छतरपुर जाना था। पैदल चल रहे मजदूरों की खबर एक चैनल पर प्रियंका गांधी ने देखकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस युवा सचिव रोहित नागर को संपर्क कर इन मजदूरों को सही सलामत इनके घर पहुँचाने के लिए कहा गया।
जिस पर रोहित नागर ने इन मजदूरों को सराय के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ढूंढ़कर इनके लिए एक बस का प्रबंधन करवाया।
जिसमें महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को पेंट शर्ट और बच्चों को चप्पल दी गई। वहीं उनको रास्ते के लिए खाने का सामान एवं दवाई, सेनेटाइजर, मास्क का प्रबंध कर उन्हें मध्यप्रदेश के लिए शनिवार को ही रवाना कर दिया गया, और वह सही सलामत अपने गांव छतरपुर पहुंच गए हैं, जहां उन्हें छतरपुर के विधायक प्रधुम्न ने अपनी रेख देख में रिसीव किया।
प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने एक वीडियो के माध्यम से सरकार से यह निवेदन किया है कि यह राजनीति का समय नहीं है। उनकी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों श्रमिक, प्रवासी भाई-बहन बिना खाये पिये, पैदल चलकर दुनिया भर की मुसीबतों को उठाते हुए अपने घरों की ओर चल रहे हैं। उन्हें इनकी मदद करने दीजिए। उनकी बसों को परमीशन दीजिए, ताकि वह इन मजदूरों को उनके गांव स्तिथ घर पहुंचा सकें।
रोहित नागर ने कहा कि इस समय देश एक आपातकाल से गुजर रहा है, जिसका सबसे ज्यादा भार गरीब मजदूरों पर टूट रहा हैं। जिस पर प्रियंका गांधी जी ने संज्ञान लेते हुए इन मजदूरों को गांव पहुँचाने के लिए व्यवस्था करवाई। रोहित नागर ने प्रियंका गांधी वाड्रा जी का धन्यवाद जताते हुए कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने मुझे इस तरह की जिम्मेदारी सौंपी।
यदि पार्टी की ओर से उन्हें और कोई भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तो उसे वह बखूबी निभाएंगे।

LEAVE A REPLY