गंदी नाली का पानी प्रयोग कर रहे लोग 

गंदी नाली का पानी प्रयोग कर रहे लोग 
nit faridabad

-स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में नाली का पानी प्रयोग करने पर भडक़े समाजसेवी
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में लोग नाली का पानी प्रयोग करने को मजबूर हैं लेकिन शायद इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता है। इस बारे में समाजसेवी प्रो आर एन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए टुडे भास्कर को बताया कि हमें ऐसी स्मार्ट सिटी नहीं चाहिए जहां लोगों को नाली के पानी के सहारे जिंदगी जीनी पड़ती हो।
डबुआ कॉलोनी के प्रवेश मार्ग पर तिरपालों के सहारे जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे कुछ परिवार रहते हैं। यहीं पास से एक नाला गुजरता है। आज सुबह समाजसेवी आर एन सिंह ने गुजरते हुए देखा कि एक बच्ची नाली के पानी को प्लास्टिक के बर्तन में भर रही है। उससे पूछा इस पानी का क्या करोगी। वो बोली, कपडे धोयेंगे। सिंह बताते हैं कि बच्ची का जवाब सुनकर मन सन्न हो गया। ङ्क्षसह पूछते हैं कि जिस राज्य में बेटी बचाओ बेटी पढाओ की कसमें खाई जा रही हों, जहाँ इसे एक उपलब्धि माना जा रहा हो। वहां एक बिटिया नाली का पानी बर्तन में एकत्रित कर रही थी। किसी ने यह भी बताया कि कपडे ही नहीं धोते, जरुरत पडऩे पर नहाने के काम भी ले लेते हैं।

क्या ये लोग जिन्दा रहने के काबिल हैं
जाट धर्मशाला से मंडी की ओर जाने वाले रस्ते पर कुछ लोग तिरपाल के नीचे अपनी जिंदगी ढो रहे हैं। आर एन सिंह पूछते हैं कि क्या नाली का पानी प्रयोग करने वाले ये लोग जीने के काबिल भी हैं। ये इलाका एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में आता है जहाँ से विधायक नगेंदर भडाना को वाटरमैन कहा जाता है। लेकिन आज उनके वाशिंदे नाली का पानी प्रयोग करने के लिए मजबूर हैं।
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रिय संगठन मंत्री प्रो आर एन सिंह ने यह दुर्गति देखी। कहते हैं सब हवा हवाई है। कोई गरीब को नहीं देख रहा, सब सत्ता से चिपक कर सुख लेने में लगे है। लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगा और इसको हर स्तर पर उठाउंगा। वह कहते हैं गरीबों को नाली का पानी प्रयोग करने की व्यवस्था न रुके तो ऐसी स्मार्ट सिटी हमें नहीं चाहिए।

फोटो- नाली से पानी भरती बच्ची।
फोटो- प्रो आर एन सिंह

LEAVE A REPLY