मंत्री करते थे बेइज्जत, छोड़ दी भाजपा

मंत्री करते थे बेइज्जत, छोड़ दी भाजपा
congress,

-प्रवेश मेहता ने कांग्रेस का दामन थामा
Yashvi Goyal 
फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव पूर्व कांग्रेस ने पहल करते हुए अन्य दलों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने 13 जुलाई को जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मंथन की तारीख तय की है। पार्टी प्रवक्ता विकास चौधरी का दावा है कि कांग्रेस घर घर अभियान से प्रदेश का माहौल हमारे पक्ष में है।
लोकसभा चुनाव पूर्व जिला फरीदाबाद में पहला हमला कांग्रेस ने बोला है। कांग्रेस ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए अन्य दलों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी है। पहली विकेट भाजपा नेता प्रवेश मेहता के रूप में चटकी है। मेहता दो बार भाजपा के निगम पार्षद और जिला महामंत्री भी रहे हैं। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा से बागी होकर बतौर इनेलो उम्मीदवार चुनाव हारने के बाद पार्टी में वापसी हुई, लेकिन अपेक्षित सम्मान नहीं मिला तो अब कांग्रेस के हाथ के साथ आ गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मेहता को कांग्रेस में शामिल किया।

#मंत्री कार्यकर्ताओं को कर रहे बेइज्जत
कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रवेश मेहता ने दावा किया कि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर व प्रदेश के केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक विपुल गोयल कार्यकर्ताओं को बेइज्जत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने मंत्री से दुखी होकर पार्टी छोडक़र चुनाव लड़ा था और आज फिर मंत्री के कारण पार्टी छोड़ रहा हूं।

#कांग्रेस घर घर अभियान से बढ़ा आकर्षण
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी का कहना है कि कांग्रेस घर घर अभियान से हम प्रदेश में बढ़त बना चुके हैं। लोगों ने चार साल की मोदी और साढ़े तीन साल की मनोहर सरकार में जो दुख झेले हैं, उसका बदला अगले चुनावों में लेने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आ रही है जिसके कारण लोगों का कांग्रेस की ओर आकर्षित होना स्वाभाविक है।

#13 को आएंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर
अगले चुनावों में उम्मीदवारों के नाम आदि पर कार्यकर्ताओं की राय लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर 13 जुलाई को फरीदाबाद आ रहे हैं। तंवर आगामी लोकसभा विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करेंगे और कार्यकत्र्ताओं को दिशा निर्देश देंगे। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अन्य दलों से कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की सूची लंबी हो सकती है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इससे माहौल बनता है।

LEAVE A REPLY