मोदी वसूली सिस्टम के खिलाफ जनता ने किया भारत बंद – लखन सिंगला

मोदी वसूली सिस्टम के खिलाफ जनता ने किया भारत बंद – लखन...
lakhan kumar singla faridabad,

बोले कांग्रेस नेता, पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि से त्रस्त जनता ने कांग्रेस के भारत बंद का किया समर्थन
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस  कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने भारत बंद को पूर्ण रूप से सफल बताते हुए जनता का धन्यवाद व्यक्त किया है। ङ्क्षसगला ने कहा कि पेट्रोल डीजल के रेट में बेतहाशा एवं लगातार वृद्धि से त्रस्त जनता ने कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन कर जता दिया कि वह मोदी वसूली सिस्टम को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस ने भारत बंद का आहवान किया था जिसका करीब २१ दलों ने भी समर्थन किया था। इस भारत बंद में जनता ने खुलकर समर्थन दिया और अपना रोष प्रकट किया। सिंगला ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल पंपों को वसूली सिस्टम में बदल दिया है। जहां पर जनता के न चाहने के बावजूद वसूली जारी है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में भाजपा ने जनता को हर तरह से निचोड़ दिया है।
मोदी सरकार ने जीएसटी, नोटबंदी और पेट्रोल डीजल में मूल्यवृद्धि द्वारा जनता को पूरी तरह से बर्बाद करने का ठेका ले रखा है। जहां नोटबंदी से हर वर्ग परेशान रहा है और उसके बाद बाजार उठ नहीं सका और लाखों लोगों को बेरोजगार होना पड़ा। वहीं जीएसटी ने सीधी चोट व्यापारी वर्ग पर की है। इस पर भी जब मोदी सरकार का मन नहीं भरा तो पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी कर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जनता को राहत दिलाने और मूल्यवृद्धि वापिस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने भारत बंद का आयोजन किया था। जिसमें जनता और व्यापारी वर्ग ने पूरी तरह से साथ देकर जता दिया कि मोदी जी के ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। सिंगला ने बंद को सफल बनाने पर जनता का धन्यवाद अदा किया।

LEAVE A REPLY