राकेश कुमार सोरौत ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

राकेश कुमार सोरौत ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन
samajvadi party,

Todaybhaskar.com
Faridabad| समाजवादी पार्टी की हरियाणा इकाई की लगातार मेहनत का असर अब दिखने लगा है| रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के हरियाणा व् पंजाब के प्रभारी रहे हरविन्द्र सिंह सैनी व् पलवल निवासी वरिष्ठ समाजसेवी राकेश कुमार सोरौत अपने लगभग 500 समर्थकों के साथ में समारोहपूर्वक शामिल हो गए हैं I यह दावा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी ने किया है|
उन्होंने कहाकि आर पी आई नेता हरविन्द्र सिंह सैनी, राकेश सोरौत व् कांग्रेस के मोहित यादव के अपने-अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूत मिली है| अन्य कई संघर्षशील लोग भी जल्दी ही पार्टी में शामिल होने वाले हैं I आगामी रविवार को झज्जर व् हिसार में बड़ी संख्या में कई पार्टियों के कार्यकर्ता सपा में शामिल होंगे|
भाटी ने हरविन्द्र सिंह सैनी को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है और उन्हें शीघ्र अपनी प्रस्तावित प्रदेश कार्यकारिणी तैयार करके भेजने का निर्देश दिया गया है| सैनी व् राकेश कुमार का पार्टी में शामिल होने पर सपा प्रदेश कोषाध्यक्ष किशन पल सोरौत, समाजवादी किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष टी एस गौड़, समाजवादी सिन्धी सभा (पंजाबी सैल) के अध्यक्ष यश अरोडा, कार्यकारिणी सदस्य ब्रह्मदत्त शर्मा  नेताओं ने स्वागत किया है|

LEAVE A REPLY