रामलीला मैदान पर बन रहा राम दरबार

रामलीला मैदान पर बन रहा राम दरबार
ram mandir,

-कलकता और मथुरा के कलाकार बना रहे मुर्तियां
Yashvi Goyal
फरीदाबाद। देश में जिस समय राम मंदिर को लेकर राजनैतिक पार्टियां सियासत की रोटियां सेंक रही है। वहीं प्रेम और श्री राम भक्ति का परचम फैलाती विजय रामलीला कमेटी रामलीला भवन के मुख्य द्वार पर रामदरबार बना रही है। विजय रामलीला कमेटी के महासचिव सौरभ कुमार ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान वह राम जी के बारे में लोगों को बताते हैं लेकिन पूरे वर्ष यहां सूना पन छाया रहता है। जिसके चलते उन्होंने मुख्य द्वार पर राम दरबार बनाने का निर्णय लिया ताकि रामलीला मंच की पवित्र स्थली को पूज्नीय भी बनाया जा सकें।
सौरभ कुमार ने बताया कि राम दरबार की भव्य मूर्तियों का काम शुरू हो चुका है।
जिसमें 7-7 फीट लंबी मुर्तियां बनेंगी और द्वितीय तल पर पांच फीट का शिवलिंग बनाया जाएगा। जिसके बाद 55 फुट लंबा गुंबद बनाया जाएगा और जिस झंडे का इस्तेमाल रामलीला मंचन के दौरान किया जाता है। वहीं झंडा गुंबद की चोटी पर लगाया जाएगा।

पाकिस्तान से लुट-पिट कर आए थे रामलीला कलाकार
सौरभ कुमार ने बताया कि विजय रामलीला कमेटी का निर्माण भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय 67 वर्ष पहले हुआ था। वहां से लुट-पिट कर फरीदाबाद में आकर बसे लोगों ने एनआईटी में रामलीला मंचन का आरंभ किया था। उस समय रामलीला उर्दू भाषा में होती थी। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज वहां से सिर्फ धर्म लेकर आए थे। जिसे उन्होंने मंच पर उतारकर लोगों को रामलीला की बारिकियों को बताया।

ram mandir

कलकता और मथुरा के कलाकार बना रहे मुर्तियां
कमेटी के चेयरमैन सुनील कपूर ने बताया कि मुर्तियों को बनाने के लिए कलकता से कलाकार बुलाए गए हैं। जो पिछले दो माह से मुर्तियों को बनाने का काम कर रहे है। वहीं मुर्तियों की सजावट के लिए मथुरा के कलाकार बुलाए जाएंगे। जो और इस वर्ष की रामलीला से पूर्व यह दरबार तैयार मिलेगा।
ram mandir,

LEAVE A REPLY