फरीदाबाद के शिल्पी भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया याद

फरीदाबाद के शिल्पी भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया याद
dr rn singh,

Todaybhaskar.com
Faridabad| तिकोना पार्क स्थित यमुना रक्षक दल के कार्यालय में भारत रत्न, देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह ने कहा कि यह सभी फरीदाबादवासियों के लिए गौरव की बात है कि फरीदाबाद विकास बोर्ड के प्रथम चेयरमैन देश के प्रथम राष्ट्रपति बने। उनकी याद में भव्य संग्रहलय का निर्माण होना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को यह मालूम हो कि यह शहर भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की कर्मभूमि रही है। डॉ. आर एन सिंह डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर अम्बेडकर चौक से सोहना मोड़ जाने वाली सड़क के नामाकरण हेतु वर्तमान सरकार के पहल की सराहना किए।
भोजपुरी अवधि समाज के चेयरमैन रामाकांत तिवारी ने कहा कि  डॉ. राजेंद्र प्रसाद सादगी व सरलता के प्रतिमूर्ति थे किन्तु राजनीतिक दल के नेताओं ने प्रथम राष्ट्रपति के कार्यों को उतना मान सम्मान नहीं दिया जितना देना चाहिए था।

LEAVE A REPLY