अनामिका सिंह को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अनामिका सिंह को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
anamika singh bjp

मोदी सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी
Todaybhaskar.com
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान में गाजियाबाद से अनामिका सिंह को महानगर अध्यक्ष (महिला विंग) मनोनीत किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शैलेश कुमार सिंह ने सौंपी है।
प्रेस रिलिज के माध्यम से अनामिका सिंह ने कहा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह जी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह बखूबी निभाएंगी और घर-घर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगी। अनामिका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को प्रगति की राह पर ले जाने का काम कर रहे हैं और देश उन्हें एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आतुर है।

LEAVE A REPLY