जरूरतमंद बच्चों के साथ साक्षी अत्रि ने मनाया जन्मदिन 

जरूरतमंद बच्चों के साथ साक्षी अत्रि ने मनाया जन्मदिन 
dr. hemant atri faridabad

Todaybhaskar.com
faridabad| जज्बा फाउंडेशन की ओर से समाजसेवी एवं डॉ. साक्षी अत्रि का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर संस्था में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने देश में लगतार बढ़ रही जनसंख्या एवं पर्यावरण जैसे मुद्दों पर पेंटिंग कर कटाक्ष किया। प्रतियोगिता में स्नेहा ने प्रथम नम्बर पर इनाम जीता।
संस्था में पढ़ने वाले बच्चों ने सुंदर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। वहीं डॉ साक्षी ने केक काटकर सभी के साथ जन्मदिन मनाया। वहीं इस अवसर पर पत्रकार यशवी गोयल भी उपस्थित थी। इस अवसर पर डॉ हेमंत अत्रि ने कहा कि संस्था में पढ़ने वाले बच्चें शिक्षा के साथ अन्य काम को भी यहाँ सिख रहे हैं। जिससे उनमें काम करने और हर पल कुछ नया सीखने जज्बा बढ़ रहा है।  इसलिए इनकी मदद के लिए अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर उन्हें बहुत अच्छा लगा कि उनकी पत्नी डॉ साक्षी का जन्मदिन यहां मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय, समाजसेवी रूपा, समाजसेवी कुलदीप सिंह, पूजा, नीरज, गुलाम व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY