समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मनाया मुलायम का जन्मदिन
सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 76वा जन्म दिवस पर लड्डू खिलाते सपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। समाजवादी पार्टी की हरियाणा इकाई ने सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 76वा जन्म दिवस प्रदेश कार्यालय, बल्लबगढ़ में मनाया I इस अवसर पर सपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी ने सभी मौजूद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मिठाइयों का राजा लड्डू बाँट कर ख़ुशी व्यक्त की और यादव के दीर्घायु होने की कामना की I
हरियाणा सपाध्यक्ष भाटी व अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि यादव के अथक परिश्रम व मेहनत का ही नतीजा है कि आज समाजवादी पार्टी देश के सबसे बड़े सूबे में बहुमत के साथ शानदार प्रदर्शन कर रही है I
इस अवसर पर हरियाणा लोकहित पार्टी  की महिला सेल की प्रदेश महासचिव ओमल खन्ना मुलायम सिंह यादव से प्रभावित होकर सुरेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गयी I भाटी ने उन्हें पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा मनोनीत किया है I

LEAVE A REPLY