श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान बने सतपाल मुंजाल

श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान बने सतपाल मुंजाल

Todaybhaskar.com
फरीदाबाद| जवाहर कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म सभा के वार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सतपाल मुंजाल प्रधान, हुकमचन्द लखानी वरिष्ठ उप प्रधान, सुभाष चन्द बख्शी उप प्रधान, महेन्द्र मिगलानी महासचिव, कोषाध्यक्ष केवल किशोर मेंदीरत्ता, नवीन शर्मा सह सचिव, अनिल कुमार मेहता प्रबन्धक, मुकेश कुमार लखानी लेखा परीक्षक, चन्द्र प्रकाश पुंजानी प्रचार मंत्री और सचिन सतीजा भण्डारा अध्यक्ष चुने गए।
नवचयनित प्रधान सतपाल मुंजाल ने बताया कि मौजूदा कार्यकारिणी के ही कार्य व्यवहार को देखते हुए आम सभा ने सर्वसम्मति ने अगले तीन वर्ष के लिए चुना है। जो कि पहले से भी अधिक लगन के साथ काम करेगी।
सभा में गणमान्य सदस्य एम के भसीन, मनोहर लाल शर्मा, दर्शन लाल कुकरेजा, अश्वनी रस्तोगी, सुंदर लाल चुघ, अरविंद भारद्वाज, महेश शर्मा, सुनील मिगलानी, राजीव शुक्ला, जी आर सैनी, किशन लाल गेरा, लेखराज कुमार, कमल लखानी, अशोक वर्मा, यशपाल चोपड़ा, अशोक इशपुंजानी व अन्य साधारण सदस्य, आजीवन सदस्य व आमंत्रित सदस्यों नें भाग लिया।

LEAVE A REPLY