बड़े काम का है सत्तू

बड़े काम का है सत्तू
sattu khane ke fayde
sattu khane ke fayde
-गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के साथ, मधुमेह को कम करने में भी लाभदायक
Todaybhaskar.com
Faridabad| गर्मी के मौसम में शरीर को अंदरूनी रूप से ठंडा रखने के लिए सत्तू का प्रयोग वर्षों से किया जा रहा है। देसी प्रोटीन ड्रिंक के रूप में मशहूर सत्तू का प्रयोग इन दिनों शहरों में भी खूब किया जा रहा है। यह गर्मी के मैसम में न केवल शरीर को अंदर से ठंडा रखता है बल्कि आपको दिनभर एनर्जी से भी भरपूर बनाए रखता है।

सत्तू दो प्रकार के होते हैं जिनमें से एक है चने की सत्तू और दूसरा है जौ मिला सत्तू। अगर इसके बनाने की प्रक्रिया को जानें तो सबसे पहले चने और जौ को बालू वाली भुनाई में भूना जाता है। फिर इसे भूसी समेत पीसा जाता है। इसे छाना नहीं जाता और इस वजह से यह फाइबर से भरपूर होता है।
कैसे करे सत्तू का प्रयोग
सत्तू खाने के कई तरीके हैं। पारंपरिक तरीके की बात करें तो इसे मीठे या नमकीन शरबत के रूप में पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच सत्तू, नमक या चीनी, नींबू का रस और भूना जीरा पाउडर मिलाकर मिक्स कर लें। इसे पीने से आप गर्मी में लू, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचे रहेंगे। सत्तू को लिट्टी और पराठे के रूप में भी खाया जाता है। आप इसका नमकीन और मीठा लड्डू भी बनाकर खा सकते हैं।

सत्तू में हैं कई पोषक तत्व
सत्तू में फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम और लो सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। यह आंतों को हेल्दी रखने के लिए भी बेहतर फायदेमंद है।

सत्तू खाने के फायदे
वजन घटाने में कारगर, पाचनशक्ति बनाता है मजबूत, मधुमेह को नियंत्रित करता है|

LEAVE A REPLY