श्री बांके बिहारी मंदिर धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

श्री बांके बिहारी मंदिर धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा
shri banke bihari mandir faridabad,

Todaybhaskar.com
Faridabad| श्री बांके बिहारी मंदिर एनआईटी पांच में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया| इस मोके पर मंदिर के महंत आचार्य संतोष महाराज ने भगवान गिरिराज महाराज की कहानी सुनाकर गोवर्धन पूजा की| सभी भक्तों ने गिर्राज महाराज को दूध चढ़ाकर परिक्रमा लगाई|
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान ललित गोस्वामी ने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन गाय-बैलों की पूजा की जाती है. इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सभी मौसमी सब्जियों को मिलाकर अन्नकूट तैयार किया जाता है और भगवान को भोग लगाया जाता है, फिर पूरे कुटुंब के लोग साथ में बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं। मान्यता है कि अन्नकूट पर्व मनाने से मनुष्य को लंबी उम्र और आरोग्य की प्राप्ति होती है। यही नहीं ऐसा भी कहा जाता है कि इस पर्व के प्रभाव से दरिद्रता का नाश होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन कोई मनुष्य दुखी रहता है तो साल भर दुख उसे घेरे रहते हैं. इसलिए सभी को चाहिए कि वे भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय अन्नकूट उत्सव को प्रसन्न मन से मनाएं।  इस दिन भगवान कृष्ण को नाना प्रकार के पकवान और पके हुए चावल पर्वताकार में अर्पित किए जाते हैं, इसे छप्पन भोग की संज्ञा भी दी गई है। इसी दिन शाम को दैत्यराज बलि के पूजन का भी विधान है। मंदिर आए सभी भक्तों ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया|

LEAVE A REPLY