स्मार्ट सिटी की ब्रांड अम्बेस्डर बनी सिंगर ऋचा शर्मा

स्मार्ट सिटी की ब्रांड अम्बेस्डर बनी सिंगर ऋचा शर्मा
richa sharma singer
गायिका ऋचा शर्मा

todaybhaskar.com
faridabad| स्मार्ट सिटी को नम्बर 20 की दौड़ में लानें के लिए प्रसाशन ने तैयारियां और कोशिश तेज हो गई हैं। इसके लिए फरीदाबाद प्रसाशन और सरकार की तरफ से गायिका ऋचा शर्मा को ब्रांड अम्बेस्डर बनाया है। हालांकि विधिवत घोषणा 19 नवम्बर को फरीदाबाद में आयोजित होने वाले ऋचा शर्मा के एक कार्यक्रम में होगी, लेकिन तब इस कार्यक्रम को लेकर भी नगर निगम ने कमर कस ली है।
फरीदाबाद के नगर निगम फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी को लेकर अधिकारी चर्चा कर रहे हैं। सरकार और प्रसाशन ने स्मार्ट सिटी के लिए मशहूर सिंगर रिचा शर्मा को ब्रांड अम्बेस्डर के लिए चयनित भी किया है। रिचा फरीदाबाद की रहने वाली हैं और बॉलीवुड की सिंगर भी हैं, इसलिए अपने पैतृक जिले के लिए जब बात फरीदाबाद की आई तो उन्होंने सहर्ष ब्रांड अम्बेस्डर बनना स्वीकार कर लिया। रिचा के मैनेजर मृणाल सभरवाल की मानें हमारे लिए यह गर्व की बात है कि रिचा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के लिए चुना है। इसकी तैयारियां और एक्टिविटीज़ जोरों पर हैं। अगले कुछ दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इसकी घोषणा भी हो जायेगी।
नगर निगम के अधीक्षक अभियंता डीआर भास्कर की मानें तो फरीदाबाद देश के 98 स्मार्ट सिटी के लिए तो पहले चुन लिया गया था, लेकिन अब जो दौड़ है, वो टॉप 20 की है। जिसको लेकर फरीदाबाद के अधिकारी गंभीर हैं। नगर निगम की तरफ से तरह-तरह की तैयारियां चल रही हैं। लोगों की राय जानने के लिए एक फार्म तैयार किया गया है, जो 16 लाख की आबादी वाले शहर में 3 लाख फार्म बांटे जा चुके हैं। अभी 5 लाख फार्म और बांटे जा रहे हैं। तमाम तरह की मीडिया और इश्तहारों के माध्यम से प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सिंगर रिचा शर्मा को भी ब्रांड अंबैस्डर बनाया है। 19 नवम्बर को एक कार्यक्रम में विधिवत इसकी घोषणा होगी।

LEAVE A REPLY