स्मार्ट सिटी में बनेगी स्मार्ट सब्जी मंडी

स्मार्ट सिटी में बनेगी स्मार्ट सब्जी मंडी
mayour suman bala

-नगर-निगम की बढ़ेगी आय
Yashvi Goyal
faridabad। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर में स्मार्ट सब्जी मंडी बनाई जाएगी। नगर-निगम की मेयर सुमन बाला ने बताया कि वह स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर में एक स्मार्ट सब्जी मंडी बनाना चाहती हैं। जिससे जहां-तहां लगी सब्जी और फलों की रेहडिय़ों को भी एक जगह मिलेगी और निगम की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
मेयर ने बताया कि शहर में जहां-तहां लगी सब्जी और फलों की रेहड़ी स्मार्ट सिटी की छवि को तो खराब करती है। वहीं यह रेहड़ी वाले भी कहीं पर भी सडक़ पर खड़े हो जाते हैं। जिससे सडक़ पर अव्यवस्था होती है। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से एक स्थान का चयन किया जाएगा। जिस जगह को सब्जी विक्रेता को अलॉट किया जाएगा और उसके एवज में उनसे दिन के हिसाब से रुपये लिए जाएंगे। जिससे रेहड़ी वालों को एक तय स्थान मिलेगा और निगम की आय में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं शहर में गंदगी भी नहीं फैलेगी। उन्होंने बताया कि वह निगम की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। यही नहीं निगम की ओर से स्वच्छता अभियान पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कहीं कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं तो वह उसकी फोटो खींचकर उन्हें व्हाट्सएप करें। वह उस पर संज्ञान लेंगी।

#क्या होगा स्मार्ट सब्जी मंडी में
मेयर सुमन बाला के अनुसार स्मार्ट सब्जी मंडी में जगह और रेहड़ी निगम की ओर से दी जाएंगी। जिसमें सब्जी विक्रेता आकर अपना माल बेचा और दिन के हिसाब से उससे रुपये वसूले जाएं। मंडी में सुरक्षा और सफाई के व्यवस्था भी निगम की ओर से की जाएगी।

#निगम की बढ़ेगी आय
मेयर के अनुसार निगम के पास अभी कई जगह जमीन खाली है। जहां इस तरह की स्मार्ट मंडी बनाई जाएगी। जिससे नगर-निगम की आय बढ़ेगी और उस आय से शहर में विकास कार्य हो पाएंगे।

#लोगों को मिलेगी सुविधा
स्मार्ट सब्जी मंडी के बनने से सबसे ज्यादा फायदा लोगों को होगा। अभी उन्हें सब्जी खरीदने क लिए भटकना पड़ता है लेकिन इस तरह की मंडी बनने से उन कामकाजी महिलाओं को फायदा होगा जो समय के अभाव में गलियों में से सब्जी नहीं खरीद पाती है।

LEAVE A REPLY