सपा की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी भंग

सपा की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी भंग
surinder-singh-bhati
सुरेन्द्र सिंह भाटी

todaybhaskar.com
faridabad news| समाजवादी पार्टी ने हरियाणा प्रदेश की कार्यकारिणी व संबंध प्रकोष्ठों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है| यह जानकारी सपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी की और से दी गई| उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के प्रांतीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलेन में उन्हें सर्वसम्मति से अगले पांच वर्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था|
ऐसा पहली बार हुआ कि कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मर्जी से प्रदेश अध्यक्ष विधिवत चुना गया| गौरतलब है कि सम्मलेन में वरिष्ठ नेता व चुनाव अधिकारी वीरेन्द्र बडगूजर एडवोकेट ने पार्टी संविधान के प्रावधानों के अनुरूप प्रक्रिया अपना कर सुरेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट को दूसरे कार्यकाल के लिए प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया था और पार्टी के केन्द्रीय हाईकमान को लिखित में सूचित कर दिया था| भाटी ने कहा कि प्रदेश समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी जल्द घोषित किये जायेंगे जिसमे क्षमतावान व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी|

LEAVE A REPLY