मोदी सरकार की जीत मछुआरे रिहा करने को तैयार श्रीलंका

मोदी सरकार की जीत मछुआरे रिहा करने को तैयार श्रीलंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

टुडे भास्कर डॉट कॉम
कोलंबो। नरेंद्र मोदी सरकार को कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ी जीत हासिल की है। श्रीलंका उन पांच मछुआरों को छोड़ने को राजी हो गया है, जिन्हें उसकी एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।
हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ ने खबर दी है कि मछुआरों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही मछुआरे घर लौट आएंगे। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि श्रीलंका ने किन शर्तों पर मछुआरों को रिहा किया है। श्रीलंका सरकार के एक मंत्री ने हाल ही में मछुआरों से जेल मुलाकात की थी।
श्रीलंका में एक कोर्ट ने पांच भारतीयों को मौत की सजा सुनाई थी। तमिलनाडु के रामेश्वरम के रहने वाले इन मछुआरों को 2011 में नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था।
इस मुद्दे पर तमिलनाडु की पार्टियों ने केंद्र सरकार पर जबर्दस्त दबाव बनाया था।

LEAVE A REPLY