अशोक तंवर का यह पोस्ट तेजी से हो रहा वायरल  

अशोक तंवर का यह पोस्ट तेजी से हो रहा वायरल  
ashok tanwar,

Yashvi Goyal
फरीदाबाद। भाजपा सरकार के स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रदेशअध्यक्ष अशोक तंवर ने सेल्फी विद गारबेज अभियान की शुरूआत की है। अशोक तंवर ने अपने ट्विटर पर कूड़े के साथ सेल्फी खिंचकर फोटो पोस्ट की है। जिस पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि आपके शहर और गांव में जहां कहीं भी कूड़ा या गंदगी दिखाई दे तुरंत सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और भाजपा सरकार की पोल खोलें। ट्विटर पर इस पोस्ट को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
2019 चुनाव का समय नजदीक आते-आते विपक्ष लगातार पक्ष पर हमले तेज होते जा रहे हैं। साईकिल यात्रा के बाद अशोक तंवर स्वच्छता अभियान से भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम कर रहे हैं।

ashok tanwar,

ashok tanwar,

LEAVE A REPLY