भगवान के विवाह में शामिल हुए हजारों भक्त

भगवान के विवाह में शामिल हुए हजारों भक्त
shri sidhdata ashram

बंचारी के नगाड़ों की ताल पर जमकर झूमे पुजारी और भक्त
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। श्री सिद्धदाता आश्रम में ब्रह्मोत्सव में भगवान नारायण एवं माता लक्ष्मी जी का विवाहोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर हजारों भक्त जुटे और भगवान के विवाह के साक्षी बने। यह कार्यक्रम २२ अप्रैल को संपन्न होगा।
श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में आज भगवान लक्ष्मीनारायण का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बंचारी के मशहूर नगाड़ा पार्टी ने सभी को जमकर झुमाया। इस अवसर पर पुजारी, भक्त खूब नाचे और भगवान की बारात में भागीदारी बने। स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने माता लक्ष्मी जी का कन्यादान किया। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन भगवान का विवाह हुआ था जिसे हम हर वर्ष मनाते हैं। भगवान की कृपाओं को पाने के लिए भगवान की आरती, भजन, कीर्तन और उनके आयोजनों में शामिल होना चाहिए।
यहां भगवान के विवाह उत्सव में शामिल भक्तों में जोश देखते ही बनता था। पहली बार श्री सिद्धदाता आश्रम आए बंचारी नगाड़ा टीम ने कहा कि वह यहां आकर बड़े प्रसन्न हैं। यह स्थान वास्तव में दिव्य है। स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सभी को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। दक्षिण भारत के संत रामानुजाचार्य स्वामी के नाम से प्रसिद्ध श्री संप्रदाय के प्रमुख क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में हर वर्ष होने वाले ब्रह्मोत्सव में देश विदेश से हजारों भक्त जुटते हैं। वहीं दक्षिण शैली में होने वाले पूजन को निहारना भी एक अनोखा अनुभव होता है।

LEAVE A REPLY