14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
crime news

Todaybhaskar.com
faridabad। 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी को कल  तथा दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया हैं।
गौरतलब है कि सेक्टर-31 क्षेत्र निवासी किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता इसी क्षेत्र में एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। रविवार को दिन में वह उनसे मिलने फैक्ट्री गई थी। वहां से पैदल वापस लौटते हुए रास्ते में उसे चुन्नू नामक युवक मिल गया। वह चुन्नू को जानती है, क्योंकि वह उनके घर के पास रेहड़ी पर अंडे खाने आता है। चुन्नू ने किशोरी को रोक लिया और फोन करके अपने दोस्त विनोद को ऑटो लेकर बुला लिया। दोनों किशोरी को ऑटो में मवई गांव में एक कमरे में ले गए। वहां दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
डीसीपी वीरेंद्र विज ने बताया कि पुलिस ने ऑटो चालक साहिल, चुन्नू उर्फ शाहिद व विनोद को गिरफ्तार किया हैं इनमें से दो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया हैं। उनका कहना हैं कि तीसरा आरोपी विनोद अपना गुनाह अभी कबूल नहीं कर रहा हैं पर उससे पुलिस अभी गहनता के साथ पूछताछ कर रहीं हैं। आरोपी युवक फरीदाबाद के मवई, कलकत्ता  व राजस्थान का रहने वाले हैं और यह सभी लोग फरीदाबाद में ऑटो चलाने का कार्य करते हैं।
डीसीपी वीरेंद्र विज का कहना हैं कि इस मामले में दो आरोपियों के बजाए तीन लोग आरोपी हैं और अभी इस प्रकरण की जांच की जा रहीं हैं।

LEAVE A REPLY